विदेश में प्रियंका चोपड़ा का देसी अंदाज, सलवार-सूट पहनकर दिए पोज

Webdunia
शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022 (12:22 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद भले ही विदेश शिफ्ट हो गई हो, लेकिन वह अपनी भारतीय परंपराओं को नहीं भूली हैं। प्रियंका अपने पति निक जोनस संग हर भारतीय त्यौहार को धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना देसी लुक शेयर किया है।
प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह लेमन येलो एंड व्हाइट कलर के सलवार सूट पहने अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। प्रियंका की आंखों पर लगा ब्लू गॉगल उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा के खुले बाल हवा में उड़ रहे है। उन्होंने कानों में बड़ी-बड़ी बालियां पहनी है और हाथों में चूड़ियां दिख रही है। तस्वीरों में प्रियंका बेहद खुश नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, 'जब सूरज अभी-अभी निकला हो।' प्रियंका की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं। तस्वीरों पर अबतक 9 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। प्रियंका फिलहाल मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख