'सिटाडेल' की शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा को लगी चोट, खून से लथपथ तस्वीर की शेयर

शनिवार, 28 अगस्त 2021 (10:31 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। वह हॉलीवुड सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग भी कर रही हैं। इस फिल्म के सेट पर प्रियंका चोपड़ा घायल हो गई हैं।

 
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरें में उनके चेहरे से खून बहता दिख रहा है। ये चोट प्रियंका को सिटाडेल के एक इंटेंस सीन को शूट करने के दौरान लगी। 
 
प्रियंका ने अपनी पोस्ट पर लिखा, काफी ज्यादा बिखरा हुआ दिन रहा, आपको इससे मिलाने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हूं। तस्वीरों को देखने के बाद उनके फैंस को उनकी चिंता सता रही है। उनके फैंस उन्हें अपना ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं। 
 
बता दें कि सिटाडेल में प्रियंका चोपड़ा एक स्पाई का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा वह टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 7' में भी दिखेंगी। प्रियंका कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आने वाली हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी