भारत छोड़ने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हिट फिल्म बनाने वाले इस निर्देशक की फिल्म छोड़ी

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक के कारण अपनी नजदीकियों की वजह से तो चर्चा में हैं ही, अब वे फिल्म छोड़ने के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। 
 
सलमान खान जैसे सितारे की फिल्म 'भारत' प्रियंका ने ऐन मौके पर छोड़ दी। कहा गया कि प्रियंका अब निक से सगाई और शादी करना चाहती हैं, लेकिन प्रियंका ने एक हॉलीवुड मूवी मिलने के कारण ऐसा किया। 
 
अब प्रियंका ने संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म से भी अपने आपको अलग कर लिया है। यह फिल्म महिला गैंगस्टर गंगूबाई कोठेवाली पर आधारित थी और प्रियंका इसमें लीड रोल निभाने वाली थीं। 

ALSO READ: मुल्क : फिल्म समीक्षा
 
भंसाली की जिद थी कि प्रियंका ही ये रोल करें और इसी कारण प्रियंका ने यह फिल्म साइन की थी। लेकिन अब प्रियंका के अलग होने के कारण भंसाली ने इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। 
 
इसके पहले भंसाली के लिए प्रियंका 'बाजीराव मस्तानी' और 'मैरीकॉम' जैसी फिल्में कर चुकी हैं। 'गोलियों की रासलीला रामलीला' में भी उन्होंने एक गाना किया था। 

ALSO READ: फन्ने खां : फिल्म समीक्षा
 
इस फिल्म को छोड़ने की वजह भी हॉलीवुड मूवी 'काउबॉय निंजा वाइकिंग' को बताया जा रहा है। इसमें प्रियंका और क्रिस प्रैट लीड रोल में हैं। प्रियंका इस फिल्म को लेकर खासी उत्साहित हैं और इसीलिए बॉलीवुड फिल्में नहीं कर रही हैं। 
 
इस समय वे केवल एक हिंदी फिल्म ' द स्काई इज़ पिंक' कर रही हैं जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर हैं। 
 
प्रियंका द्वारा लगातार फिल्म छोड़ने से उनकी छवि बॉलीवुड में खराब हो रही है और अब बड़े निर्माता प्रियंका के साथ फिल्म बनाने के पहले दस बार सोचेंगे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी