मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने है। मशहूर प्रोड्यूस सलीम अख्तर का निधन हो गया है। उन्होंने 8 अप्रैल की शाम को आखिरी सांस ली। सलीम ने फूल और अंगारे और कयामत जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई थीं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई बेहतरीन एक्ट्रेसेस दी है।
सलीम अख्तर ने 1997 में फिल्म 'राजा की आएगी बाराज' से रानी मुखर्जी को लॉन्च किया था। इसके बाद 2005 में फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से तमन्ना भाटिया को पर्दे पर उतारा था।
खबरों के अनुसार सलीम अख्तर पिछले कुछ दिनों से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। अस्पताल में ही उन्होंने आखिरी सांस ली। सलीम अख्तर को 9 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे जोहर की नमाज के बाद इरला मस्जिद के पास मौजूद कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।
सलीम अख्तर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सलीम अपने पीछे पत्नी शमा अख्तर और बेटे समद अख्तरको छोड़ गए हैं।