रणबीर की दिल्ली वाली तथाकथित गर्लफ्रेंड का खुलासा

रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ से अलग हो गए हैं। हाल ही में बेमन से उन्होंने मोरक्को में फिल्म 'जग्गा जासूस' की शूटिंग की। इसके बाद रणबीर मुंबई तो कैटरीना कैफ लंदन के लिए रवाना हुईं। इसी बीच रणबीर के बारे में कहा गया कि वे दिल्ली की एक 'मिस्ट्री गर्ल' से दिल लगा चुके हैं। बाद में खुलासा हुआ कि यह लड़की भारती मल्होत्रा है और रणबीर की बहन रिद्धिमा की सहेली है। 
क्या कहा भारती ने... अगले पेज पर 
 

भारती हैरान रह गईं जब कुछ वेबसाइट्स और चैनल पर उन्होंने रणबीर की गर्लफ्रेंड के रूप में अपनी फोटो देखी। उन्हें फोन आने लगे। भारती ने स्पष्ट किया कि वे तो रणबीर को जानती भी नहीं हैं और न कभी उनसे मिली हैं। वे रणबीर कपूर की फैन भी नहीं हैं और बॉलीवुड से उनका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। पता नहीं उनका नाम रणबीर से कैसे जोड़ दिया गया। भारती के अनुसार यह सब उनके लिए मानसिक परेशानी बन गया है और उन्हें लगातार इस बारे में स्पष्टीकरण देना पड़ रहा है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें