रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को लेकर करण जौहर बनाएंगे रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

मंगलवार, 6 जुलाई 2021 (11:38 IST)
रणवीर सिंह का आज बर्थडे है और इस खास मौके पर उनको लीड रोल में लेकर करण जौहर ने अपनी आगामी फिल्म अनाउंस कर दी है। फिल्म का नाम होगा 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर करेंगे। 
 
करण ने सोशल मीडिया पर लिखा- लैंस के पीछे जाकर बहुत खुश हूं क्योंकि इसके सामने मेरे पसंदीदा लोग हैं। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को लेकर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बनाने जा रहा हैं जिसे ईशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखा है। यह अनोखी कहानी स्क्रीन्स पर 2022 में आएगी। हां, यह एक लव स्टोरी है, लेकिन नहीं, ये रेग्युलर लव स्टोरी नहीं है। 
 
फिल्म के अन्य कलाकारों की घोषणा भी शीघ्र की जाएगी। खबर है कि धर्मेन्द्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी इस फिल्म में दिखाई देंगे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी