रणवीर सिंह अदा करेंगे इस प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी की भूमिका

1983 के वर्ष में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार उप‍लब्धि हासिल की थी। कपिल देव के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व की दिग्गज टीमों को धूल चटाते हुए तमाम अपेक्षाओं के विपरीत विश्व कप जीता था। इस ऐतिहासिक विजय से क्रिकेट भारत में काफी लोकप्रिय हुआ था। 
 
इस ऐतिहासिक ‍जीत पर कबीर खान फिल्म बनाने जा रहे हैं। कबीर की यह पहली स्पोर्ट्स मूवी होगी। इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका अदा करेंगे रणवीर सिंह। रणवीर अब बड़े निर्देशकों के साथ फिल्म कर रहे हैं और अब वे कबीर खान जैसे निर्देशक के साथ फिल्म करेंगे जो एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके हैं। 
 
इस फिल्म में दर्शाया जाएगा कि किन मुश्किल हालातों में जूझते हुए टीम ने अपन पताका लहराई थी। कपिल के नेतृत्व ने इसमें अहम भूमिका निभाई थी। सुनील गावस्कर, बलविंदर सिंधू, सैयद किरमानी, मदनलाल, रोजर बिन्नी सहित अन्य खिलाड़ियों की भूमिका के लिए भी कलाकारों का चयन किया जाएगा। 

वेबदुनिया पर पढ़ें