तैमूर नाम पर आपत्ति लेने वालों को ऋषि कपूर ने लगाई लताड़

हाल ही में ऋषि कपूर की भतीजी करीना कपूर खान ने बेटे को जन्म दिया। सैफ अली खान और करीना ने अपने बेटे का नाम तैमूर अली खान पटौदी रखा है। इस नाम को लेकर सोशल मीडिया पर सब अपनी राय दे रहे हैं।

सैफ-करीना के बेटे तैमूर का असली फोटो... क्लिक करें 

तैमूर को क्रूर इंसान माना जाता था जिसे दुश्मनों की हत्या कर उनके सिर जमा करने में मजा आता था। यही कारण है कि लोगों को सैफ के बेटे का यह नाम पसंद नहीं आया। 
करीना और सैफ के बचाव में ऋषि कपूर उतरे हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि बच्चे का नाम पैरेंट्स ने रखा है तो लोग क्यों परेशान हो रहे हैं। लोगों को अपना काम करना चाहिए। इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है। यह पैरेंट्स की इच्छा है।





ट्वीटर पर कई लोगों से उनकी झड़प भी हुई। एक ने लिखा कि पृथ्वीराज से तैमूर... कितना नीचे गिर गए... आपके पूर्वजों की आत्मा रो रही होगी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें