सलमान खान फिर दिखाएंगे 'दस का दम'

सलमान खान उनकी आने वाली फिल्म टाइगर जिंदा है के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इसके साथ ही बिग बॉस सीजन 11 भी वे होस्ट कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने अगले टीवी शो की तैयारी भी शुरू कर दी है।   
 
खबर है कि सलमान खान शो 'दस का दम' में आठ साल बाद फिर से होस्ट के रूप में आने वाले हैं। इस शो के अगले साल दिखाए जाने की उम्मीद है।  
 
पहले दस का दम शो कॉमेडियन कपिल शर्मा के द कपिल शर्मा शो को रिप्लेस करने वाला था, लेकिन अब उसे अलग टाइम स्लॉट मिल सकता है। अगले साल दस का दम के तीसरे सीज़न के ऑडिशन शुरू हो जाएंगे, जहां आम लोगों को भी पार्टिसिपेट करने का अवसर मिलेगा। 
 
टाइगर ज़िंदा है के प्रमोशन के बाद सलमान अपने इस शो का भी प्रमोशन करेंगे। मुंबई में फिल्मसिटी में शो का सेट तैयार किया जाएगा। अप्रैल में शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 के शुरू होने से पहले यह शो ऑनएयर करने की प्लानिंग है। 
 
इस बार दस का दम शो ज़्यादा इंटरेक्टिव होगा, जैसे अमिताभ बच्चन का कौन बनेगा करोड़पति होता है। इसके अलावा इसके मेकर्स शो में फिर से क्विज़ रखने की प्लानिंग कर रहे हैं, ताकि लोग शो में ज़्यादा दिलचस्पी ले। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी