अर्जुन-मलाइका की वजह से सलमान खान ने छोड़ी बोनी कपूर की दो फिल्में!

इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा के अफेयर की चर्चा है। दोनों की बढ़ती नज‍दीकियां खान परिवार को खटक रही हैं। अब खबरें आ रही हैं कि खान परिवार की बहू रह चुकी मलाइका संग अफेयर का खामियाजा अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर को झेलना पड़ रहा है। 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक बोनी कपूर ने दो बड़े प्रोजेक्ट के लिए सलमान खान को साइन किया था। ये प्रोजेक्ट थे, ‘वांटेड 2’ और ‘नो एंट्री में एंट्री’। लेकिन सलमान ने दोनों ही प्रोजेक्ट को करने से मना कर दिया है। सलमान ने प्रोजेक्ट छोड़ने की वज‍ह भी नहीं बताई है। माना जा रहा है कि सलमान खान ने यह फैसला मलाइका और अर्जुन के रिश्ते की वजह से किया। 
 
अर्जुन कपूर ने पहले सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता को डेट किया। फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद अर्जुन की नजदीकियां मलाइका से बढ़ने लगीं। मलाइका उस वक्त अरबाज की पत्नी थीं। सलमान और अर्जुन के बीच दूरियां यहीं से बढ़नी शुरू हुईं। मलाइका और अरबाज के तलाक के बाद सलमान खान और अर्जुन कपूर की दुश्मनी भी खुलकर सामने आ गई।
 
सलमान के बोनी कपूर संग रिश्ते काफी अच्छे रहे हैं। लेकिन शायद अर्जुन-मलाइका के रिश्तों के कारण इनमे भी दूरियाँ बन गई है। वांटेड और नो एंट्री में सलमान खान मुख्य भूमिका में थे और दोनों ही फिल्में सुपरहिट रही थीं। वांटेड से सलमान के करियर को नई दिशा भी मिली थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी