'पठान' की सक्सेस के लिए माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे शाहरुख खान, माथे पर टीका लगाए तस्वीर वायरल

WD Entertainment Desk

बुधवार, 14 दिसंबर 2022 (14:10 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपनी कमबैक फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख उमराह करने मक्का पहुंचे थे। इसके बाद उन्होने माता वैष्णो देवी के दरबार में भी हाजिरी लगाई थी। भीड़ से बचने के लिए शाहरुख अपना फेस कवर किए हुए थे।

 
अब वैष्णो देवी यात्रा के बाद शाहरुख खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। यह तस्वीर कटरा की बताई जा रही है। इस तस्वीर में शाहरुख माथे पर लाल टीका लगाए नजर आ रहे हैं। 
 
तस्वीर में शाहरुख खान वाइन रंग की स्वेट टीशर्ट और बीन कैप पहने दिख रहे हैं। उन्होंने माथे पर मंदिर का टीका लगाया हुआ है। बताया जा रहा है कि फिल्म 'पठान' की सक्सेस की प्रार्थना करने शाहरुख माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे थे।
 
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम किरदार में नजर आएंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी