सोनम कपूर के बाद श्रद्धा कपूर ने भी सोशल मीडिया पर बदला अपना नाम

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अभिनेता प्रभास के संग फिल्म 'साहो' और वरुण धवन के साथ फिल्म 'स्ट्रीट डांसर्स' की शूटिंग में बिजी है। इसी बीच श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदलकर आरोही कर लिया है।


दरअसल, श्रद्धा कपूर ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी 2' के रिलीज के आज 6 साल पूरे हो जाने की खुशी में सोशल मीडिया पर अपना नाम बदलकर 'आरोही' कर लिया है। 
 
यह फिल्म श्रद्धा कपूर के लिए काफी स्पेशल है। फिल्म में उनका नाम आरोही था और इसके बाद लोगों के जहन में आज भी यह किरदार ताजा है। 
 
सिर्फ श्रद्धा ही नहीं उनके फैंस भी #6YearsOfAarohi सेलिब्रेट कर रहे हैं। श्रद्धा ने हाल ही में प्रभास के साथ फिल्म साहो के मुंबई शेड्यूल की शूटिंग शुरू की है। श्रद्धा 'स्ट्रीट डांसर' का लंदन शेड्यूल पूरा कर चुकी हैं और जल्द ही इसका नेक्स्ट शेड्यूल शुरू करेंगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी