रैपर हनी सिंह और शालिनी तलवार का हुआ तलाक, टूटा 12 साल पुराना रिश्ता

WD Entertainment Desk
बुधवार, 8 नवंबर 2023 (10:52 IST)
singer honey singh shalini talwar divorce: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हनी सिंह पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में घरेलू हिंसा और कई गंभीर आरोप लगाए थे। शालिनी ने हनी सिंह से तलाक की अर्जी भी लगाई थी।
 
वहीं अब कोर्ट ने हनी सिंह और शालिनी तलवार के तलाक पर मुहर लगा दी है। फैमिली कोर्ट ने हनी सिंह और शालिनी के बीच ढाई साल पुराने मुकदमे का निपटारा करतहे हुए, दोनों पक्षों के तलाक को मंजूर कर दिया है। अब इन दोनों के रास्ते हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए हैं। 
 
तलाक के बाद हनी सिह को शालिनी को भारी रकम चुकानी होगी। वह अपनी एक्स वाइफ को बतौर एलिमनी करोड़ों रुपए देंगे। बताया जा रहा है कि एलिमनी के लिए शालिनी ने 10 करोड़ रुपए मांगे थे जो घटकर अब 1 करोड़ हो गई है। दोनों के बीच इस राशि पर समझौता हुआ है। वहीं दोनों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप भी वापस ले लिए।  
 
बता दें कि हनी सिंह और शालिनी तलवार स्कूल फ्रेंड थे। दोनों ने 20 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 23 जनवरी 2011 को गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। अपनी शादी का खुलासा सिंगर ने 2014 में किया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख