भारत के स्ट्रीट फूड को लेकर यह है सोनम कपूर की राय

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं। सोनम को खाने से काफी लगाव है, लेकिन एक्टिंग प्रोफेशन के चलते वे इस बात का भी खास ख्याल रखती हैं कि वह जंक फूड से दूर रहें।

हाल ही में सोनम ने इंस्टाग्राम पर एक लाइव सवाल-जवाब का सेशन रखा था। इस सेशन के दौरान सोनम से एक फैन ने पूछा कि उनकी स्ट्रीट पर मिलने वाले गोलगप्पों को लेकर क्या राय है? 
 
Photo : Instagram
सोनम ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि 'मुझे चाट बेहद पसंद है। मुझे लगता है कि भारतीय 'जंक फूड' या 'स्ट्रीट फूड' दुनिया का बेस्ट फूड है। भारत के जंक फूड की किसी और फूड से तुलना नहीं की जा सकती।

सोनम कुछ समय पहले अपने पति आनंद के साथ हनीमून हॉलीडे के लिए जापान गईं थीं। वे वहां एक वेगन रेस्टोरेंट ढूंढने में कामयाब रहे थे जहां दोनों ने ब्राउन राइस का लुत्फ उठाया था।
 
सोनम और आनंद आहूजा ने काफी समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद पिछले साल शादी कर ली थी। सोनम इस साल रिलीज हुई फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आई थीं। इस फिल्म में अनिल कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला जैसे सितारे थे।

सोनम इन दिनों फिल्म 'द जोया फैक्टर' में काम कर रही हैं। इस फिल्म में दुलकर सलमान और संजय कपूर जैसे सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल 20 सितंबर को रिलीज़ होगी। फिल्म अनुजा चौहान के उपन्यास पर आधारित है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी