श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर बोनी-जाह्नवी-खुशी ने की चेन्नई में पूजा

मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021 (17:27 IST)
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार श्रीदेवी की पुण्यतिथि 24 फरवरी को है, लेकिन हिंदू तिथि के अनुसार इस वर्ष यह 22 तारीख को आई थी। श्रीदेवी के पति बोनी कपूर और बेटियां जाह्नवी कपूर तथा खुशी कपूर ने चेन्नई में श्रीदेवी के घर पर पूजा की। पिछले वर्ष उन्होंने तिथि अनुसार 4 मार्च को पूजा की थी। 
 
गौरतलब है कि 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी दुबई स्थित होटल के कमरे में बॉथटब में मृत पाई गई थी। इससे उनके फैंस को गहरा दु:ख पहुंचा था। बॉलीवुड में गम का माहौल छा गया था। 
 
जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म 'धड़क' के रिलीज होने के कुछ दिनों पहले ही श्रीदेवी ने अलविदा कह दिया था। 
 
जाह्नवी की अगली फिल्म 'रूही' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी हैं। हार्दिक मेहता ने इस मूवी का डायरेक्शन किया है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी