तैमूर अली खान ने 2 साल की उम्र में किया बड़ा कारनामा, सैफ-करीना को भी पीछे छोड़ा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार किड्स में सबसे चहेते सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाड़ले बेटे तैमूर अली खान ने एक ऐसा कारनाम कर दिखाया है, जिसे खुद उनके मम्मी-पापा भी नहीं कर पाए हैं। 
 
दरअसल, याहू ने खबरों में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय पर्सनैलिटी की लिस्ट में 2 साल के नन्हे तैमूर को शामिल किया है। तैमूर इस रैंकिंग में दसवें नंबर पर हैं, जबकि पहले नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। पीएम मोदी लगातार दूसरे साल याहू पर नंबर वन सर्च में रहे है।
 
याहू की रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्ट में सबसे कम उम्र में आने वाला तैमूर अली खान है। तैमूर की तस्वीरें और खबरें इंटरनेट पर खूब देखी और सर्च की जाती हैं। हैरानी वाली बात यह है कि अभी तक उनके पैरेंट्स को भी यह उपलब्धि नहीं मिली।
 
सलमान खान मेल सेलिब्रिटी में टॉप पर रहे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी अपनी शादी को लेकर छपी खबरों के चलते लिस्ट में शामिल है। इसके अलावा मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारिअर ने भी फरवरी में आंख मारने वाले एक वीडियो से इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है। 
 
याहू के ‘ईयर इन रीव्यू' में भारत में इंटरनेट उपयोग करने वालों की रूचि के हिसाब से तैयार किया जाता है। इसमें कई मायनों में सुर्खियां बटोरने वालों को शामिल किया जाता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी