'लाइगर' का गाना 'अकड़ी पकड़ी' रिलीज, विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे का दिखा धमाकेदार अंदाज

सोमवार, 11 जुलाई 2022 (17:07 IST)
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाइगर' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के जरिए विजय बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

 
अब इस फिल्म का पहला गाना 'अकड़ी पकड़ी' रिलीज हो गया है। गाने में विजय और अनन्या धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। 
 
इस गाने के हिन्दी वर्जन को लिजो जॉर्ज और डीजे चेतन ने कंपोज किया है। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ कर रहे है जबकि करण जौहर ने ‘लाइगर’ को प्रोड्यूस किया है। 
लाइगर में विजय देवरकोंडा एक मार्शल आर्ट फाइटर के रूप में नजर आने वाले हैं और दिग्गज मुक्केबाज माइक टायसन उनके प्रतिद्वंद्वी होंगे। यह फिल्म हिन्दी, तेलुगु, ‍तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 25 अगस्त को रिलीज होगी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी