रंगीला राजा की कहानी

बैनर : चिरागदीप इंटरनेशनल 
निर्माता : पहलाज निहलानी
निर्देशक : सिकंदर भारती
संगीत : ईश्वर कुमार 
कलाकार : गोविन्दा, मिशिका चौरसिया, दिगंगना सूर्यवंशी, अनुपमा अग्निहोत्री, शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा, गोविंद नामदेव 
रिलीज डेट : 7 दिसम्बर 2018
 
रंगीला राजा कहानी है राजस्थान में रहने वाले दो भाइयों विजेन्द्र प्रता‍प सिंह (गोविंदा) और अजय प्रताप सिंह (गोविंदा) की। हैं तो दोनों भाई, लेकिन जिंदगी जीने का उनका अंदाज बिलकुल अलग है। विजेन्द्र बिज़नेस मैन है और अजय ठहरा योगी। 


 
दोनों भाई अपनी-अपनी जिंदगी में मस्त हैं। खुश हैं। लेकिन समय करवट बदलता है। स्थिति ऐसी पैदा हो जाती है कि विजेन्द्र जिंदगी की उस गली में घुस जाता है जो उसके लिए बनी ही नहीं है। वह फंस जाता है। 


 
बात जब छोटे भाई अजय को पता चलती है तो वह अपने भाई की जिंदगी को फिर से सही राह पर लाने का बीड़ा उठाता है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी