डायरेक्ट इश्क की कहानी

बैनर : बाबा मोशन पिक्चर्स 
निर्माता : प्रदीप के. शर्मा 
निर्देशक : राजीव एस. रुइया 
संगीत : विवेक कर, तनिष्क, शाबिर सुल्तान खान
कलाकार : रजनीश दुग्गल, निधि सुबैया, अर्जुन बिजलानी
रिलीज डेट : 19 फरवरी 2016 
डायरेक्ट इश्क एक रोम-कॉम मसाला फिल्म है जो बनारस में फिल्माई गई है। कहानी है बनारस में रहने वाली डॉली पांडे की जो डॉल की तरह है। बुद्धिमान, बोल्ड, शरारती डॉली किसी लड़के को अपने पास फटकने नहीं देती। गायिका बनने का उसका सपना है ताकि अपने पिता और शहर का नाम ऊंचा कर सके। 

डॉली की मुलाकात दो लड़कों से होती है। पहले का नाम है विक्की शुक्ला। काशी विद्यापीठ का वह अध्यक्ष है। बनारस का टिपिकल लड़का है। बोलने और दिखने में एकदम रफ और टफ। रिवॉल्वर लेकर घूमता है और अपने दुश्मनों से लड़ने के लिए हरदम तैयार। लड़कियों के सामने भीगी बिल्ली बन जाता है। शरमाने लगता है। डॉली से मुलाकात होती है तो अपना दिल दे बैठता है। 

दूसरा लड़का है कबीर। स्मार्ट, गुड लुकिंग, अमीर परिवार से। मुंबई में पढ़ाई की है। म्युजिक शो और इवेंट मुंबई में करता है। उसकी दादी चाहती है कि उनके दोस्त की लड़की से वह शादी कर घर बसा ले, लेकिन वह मना कर देता है। डॉली से मुलाकात होती है तो वह उसका करियर बनने में मदद करता है और इसी बीच दिल दे बैठता है। 
 
अब डॉली किसकी होगी? कबीर की या विक्की की? इसके लिए आपको फिल्म देखना पड़ेगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें