चंदा मामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा था रोवर, इसरो ने जारी किया वीडियो

Webdunia
गुरुवार, 31 अगस्त 2023 (14:49 IST)
Chandrayaan video : इसरो ने गुरुवार को चांद पर चंद्रयान का एक और वीडियो शेयर किया। इसमें रोवर सुरक्षित रास्ते की तलाश में घूमता दिखाई दे रहा है। इस रोटेशन को लैंडर इमेजर कैमरा ने कैप्चर कर लिया। इस वीडियो में रोवर एक नटखट बच्‍चे की तरह मस्‍ती करता नजर आ रहा है।
 
इसरो द्वारा अपने आधिकारिक एक्‍स अकाउंट से विक्रम लैंडर द्वारा रोवर के गोल-गोल घूमने का यह वीडियो लिया गया है। देखते ही देखते 24 सेकंड का यह वीडियो वायरल हो गया। चंद्रयान मिशन के रोवर के इस नटखट अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
 
इसरो ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘सुरक्षित मार्ग की तलाश में रोवर को घुमाया गया। इस घुमने को लैंडर इमेजर कैमरे द्वारा कैप्चर किया गया। ऐसा महसूस होता है मानो कोई बच्चा चंदामामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा हो और मां प्‍यार से देख रही हो। है ना?
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख