Corona संक्रमण को लेकर सऊदी अरब हुआ सख्त, रेड लिस्ट वाले देशों में जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

बुधवार, 28 जुलाई 2021 (09:23 IST)
मुख्य बिंदु
दुबई। सऊदी अरब ने कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच नए वैरिएंट्स पर रोक के उद्देश्य से चेतावनी जारी की है। मंगलवार को सऊदी अरब की स्टेट न्यूज एजेंसी एसपीए ने बताया कि किसी नागरिक द्वारा  'रेड लिस्ट' में शामिल देशों की यात्रा करने पर 3 साल का प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

ALSO READ: गर्भवती महिलाओं में कोरोनावायरस वैक्सीन को लेकर डर!
 
नाम जाहिर न करने की कीमत पर एक अधिकारी ने बताया कि कुछ सऊदी नागरिकों ने यात्रा नियमों का उल्लंघन किया था। उन्हें मई में मार्च 2020 के बाद पहली बार अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना विदेश यात्रा करने की अनुमति दी गई थी। उन्होंने कहा कि उल्लंघनकर्ता पर भारी जुर्माना और कड़ी सजा का प्रावधान है तथा यात्रा पर 3 साल का प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। 
 
सऊदी अरब ने अफगानिस्तान, अर्जेंटीना, ब्राजील, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, लेबनान, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, वियतनाम और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी