दिल्ली हिंसा पर यूपी भाजपा अध्यक्ष का बड़ा बयान

हिमा अग्रवाल

बुधवार, 27 जनवरी 2021 (14:07 IST)
मेरठ। उत्तरप्रदेश के मेरठ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव ने दिल्ली हिंसा पर कहा कि जब आंदोलन मन मुताबिक नहीं होता है, तो सरकार के खिलाफ आक्रोश होता है। आक्रोश में जनता का नुकसान नहीं होना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल हो वह देश हित और जनता के लिए काम करें। किसान आंदोलन के जरिए कम्युनिस्ट और राहुल गांधी अपनी रोटी सेंक रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी में परिवार वाद नहीं है। यदि देश में नेता हो तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा होना चाहिए।
 
स्वतंत्र देव ने कहा कि उनकी सरकारी गाड़ी में परिवार का कोई सदस्य बैठ नहीं सकता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा के लिए बढ़े कदम उठाये है, अपराधियों में खौंफ है। हमारी पार्टी मिशन के लिए काम करती है, व्यापार के लिए नहीं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी