Ganesh chaturthi 2025: 27 अगस्त 2025 बुधवार से गणेश उत्सव प्रारंभ होकर 06 सितंबर 2025 शनिवार के दिन गणेशजी की प्रतिमा का विसर्जन होगा। इस दिन गणपति मूर्ति के विसर्जन के समय कुछ खास बातों का ध्यान रखने की जरूरत है वर्ना बप्पा को अच्छा नहीं लगेगा। इसलिए जान लें कि विसर्जन के समय क्या करें।
गणपति विसर्जन के नियम: Ganesh Visarjan Niyam:
1. बप्पा को विदाई देने से पहले उनके चरणों में झुककर पूरे परिवार की सेहत, धन और समृद्धि का आशीर्वाद मांगे।
2. विसर्जन के पहले विसर्जन के स्थान पर गणेजी की पूजा और कर्पूर आरती जरूर करें।
3. इसके बाद दोनों हाथ जोड़कर गणपतिजी से प्रार्थना करें। अगर 10 दिनों की पूजा के दौरान को भूल-चूक या गलती हो गई हो तो क्षमा मांगे।
4. विसर्जन के स्थान पर ध्यान रखें कि चीजों को फेंके नहीं, बल्कि पूरे मान सम्मान के साथ विसर्जित करें।
5. गणपति मूर्ति को फेंके नहीं बल्कि धीरे धीरे पानी में आगे बढ़ाकर विसर्जित करें।
6. विसर्जन से पहले 3 बार घड़ी की दिशा में परिक्रमा लगाएं।
7. इसके बाद हाथ जोड़कर क्षमा मांगते हुए अगले बरस आने का निवेदन करते हुए घर आ जाएं।
8. यदि घर पर ही किसी टब या होद में विसर्जन कर रहे हैं तो पूरी प्रक्रिया को निभाएं।
9. निर्माल्य को एक जगह एकत्रित करके उचित जगह पर विसर्जन करें।
10. घर में विसर्जन करने के बाद वह पानी और मिट्टी घर के गमले या गार्डन में विसर्जित कर दें।