फरीदाबाद में अरावली की पहाड़ियों में ट्रॉली बैग से मानव अवशेष बरामद

शुक्रवार, 25 नवंबर 2022 (09:12 IST)
फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद के पाली रोड के पास अरावली की पहाड़ियों में गुरुवार को एक ट्रॉली बैग से मानव शरीर के अवशेष मिले। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति पहाड़ियों पर गया था और उसे ही यह बैग मिला जिसमें मानव शरीर के अवशेष थे।
 
उन्होंने कहा कि सूरजकुंड पुलिस थाने के अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम की जांच के बाद बरामद अवशेष को मुर्दाघर में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी