Video:मैदा और चावल के आटे में मिलावट, FSSAI ने बताया जांच का तरीका

Webdunia
सोमवार, 18 अक्टूबर 2021 (18:25 IST)
त्योहार का सीजन शुरू हो गया है। मुनाफाखोरी के चलते कई चीजों में मिलावट का कारोबार भी शुरू हो जाता है। हालांकि मिलावट के बाद असली और नकली की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। त्‍योहारी सीजन में मैदा और चावल के आटे में बोरिक नाम के एसिड की मिलावट की जाती हे। जो सेहत के लिए नुकसानदायक है। ऐसे में FSSAI (Food Safety and Standards Authority of India)द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि मैदा या चावल के आटे में मिलावट करने पर किस तरह जांच की जा सकती है। आइए जानते हैं कैसे करें चेक -

बोरिक एसिड के नुकसान

बोरिक एसिड का इस्तेमाल मुख्य रूप से चींटियों, दीमक, चांदी की मछली, लकड़ी के छेदक और अन्य बारीक जीवों को मारने के लिए किया जाता है। रिपोर्ट की मानें तो बोरिक एसिड से पेट की समस्या, जी मिचलाना, त्वचा पर लाल धब्बे जैसी कई दिक्कतें हो सकती हैं।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख