✕
समाचार
मुख्य ख़बरें
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
प्रादेशिक
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
गुजरात
महाराष्ट्र
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
क्राइम
फैक्ट चेक
ऑटो मोबाइल
व्यापार
मोबाइल मेनिया
श्राद्ध पर्व
बॉलीवुड
बॉलीवुड न्यूज़
हॉट शॉट
मूवी रिव्यू
वेब स्टोरी
पर्यटन
आने वाली फिल्म
खुल जा सिम सिम
बॉलीवुड फोकस
आलेख
सलमान खान
सनी लियोन
टीवी
मुलाकात
धर्म-संसार
एकादशी
श्री कृष्णा
रामायण
महाभारत
व्रत-त्योहार
धर्म-दर्शन
शिरडी साईं बाबा
श्रीरामचरितमानस
आलेख
लाइफ स्टाइल
वीमेन कॉर्नर
सेहत
योग
NRI
मोटिवेशनल
रेसिपी
नन्ही दुनिया
पर्यटन
रोमांस
साहित्य
ज्योतिष
दैनिक राशिफल
रामशलाका
राशियां
आज का जन्मदिन
आज का मुहूर्त
लाल किताब
वास्तु-फेंगशुई
टैरो भविष्यवाणी
चौघड़िया
क्रिकेट
अन्य खेल
खेल-संसार
शेड्यूल
धर्म संग्रह
श्रीरामचरितमानस
मध्यप्रदेश
काम की बात
श्रीराम शलाका
एक्सप्लेनर
क्राइम
रामायण
महाभारत
फनी जोक्स
चुटकुले
वीडियो
फोटो गैलरी
अन्य
Hindi
English
தமிழ்
मराठी
తెలుగు
മലയാളം
ಕನ್ನಡ
ગુજરાતી
समाचार
श्राद्ध पर्व
बॉलीवुड
धर्म-संसार
लाइफ स्टाइल
ज्योतिष
क्रिकेट
धर्म संग्रह
श्रीरामचरितमानस
मध्यप्रदेश
काम की बात
श्रीराम शलाका
एक्सप्लेनर
क्राइम
रामायण
महाभारत
फनी जोक्स
वीडियो
फोटो गैलरी
अन्य
कविता: जनकवि
सुशील कुमार शर्मा
मानव हृदय पर राज करे,
वह जनकवि कहलाता है।
सुप्त जगत को जाग्रत करना,
कवि को जनकवि बनाता है।
मृतप्राय: राष्ट्र में,
जो जीवन संचार करे।
सत्य और शब्दों का चितेरा,
संघर्षों से प्यार करे।
सौंदर्य का परम उपासक,
स्वप्न के महल बनाता है।
मानव हृदय पर राज करे,
वह जनकवि कहलाता है।
कमल पत्र की भांति,
कवि होता निर्लेप है।
जीवन के गहरे घावों पर,
अंतर भावों का लेप है।
अंत:स्थल की सुप्त भावनाओं को,
जो धीमे-धीमे सहलाता है।
मानव हृदय पर राज करे,
वह जनकवि कहलाता है।
वर्तमान को चित्रित करता,
और अतीत को गाता है।
सूक्ष्म रूप से जो भविष्य के,
संकेत हमें बतलाता है।
मानव के दुखी हृदय को,
शब्दों से जो बहलाता है।
मानव हृदय पर राज करे,
वह जनकवि कहलाता है।
हृदय धड़कते उसके स्वर में,
जीवन आंदोलित होते।
विश्व प्रेम के अंकुर,
जिसकी कविता में हैं सोते।
आत्मनिष्ठ और शाश्वत दृष्टा,
ईश्वर को जो दिखलाता है।
मानव हृदय पर राज करे,
वह जनकवि कहलाता है।
शिशु सदृश्य जिसका मन होता,
ईश्वर का जो प्रिय होता।
शब्दों की निर्मल धारा से,
हृदय कलुष को जो धोता।
सृष्टि के सौंदर्य को जो,
सबके हृदय में बिठलाता है।
मानव हृदय पर राज करे,
वह जनकवि कहलाता है।
सम्मानों की भीड़ बहुत है,
मंचों पर जो बिकते हैं।
साहित्यिक बाजारों में,
सब खोटे सिक्के चलते हैं।
सबके हृदय में जो बसता है,
वह सम्मान सुहाता है।
मानव हृदय पर राज करे,
वह जनकवि कहलाता है।
वेबदुनिया पर पढ़ें
समाचार
बॉलीवुड
ज्योतिष
लाइफ स्टाइल
धर्म-संसार
महाभारत के किस्से
रामायण की कहानियां
रोचक और रोमांचक
सम्बंधित जानकारी
शब्द पर कविता
कविता: ओ स्वप्न मेरे
कविता : बसंत
कविता : मधुमास
बेटी पर कविता
सभी देखें
जरुर पढ़ें
क्या दर्शाती है ‘लापता लेडीज’ की ऑस्कर में एंट्री, जानिए क्या है फिल्म की सबसे बड़ी USP
ऑयली बालों के चिपचिपेपन से हैं परेशान? जानें इस Festive Season में घर बैठे कैसे पाएं Oil Free Hairs
नवरात्रि में चेहरे की चमक को बनाए रखेंगी ये 5 गजब की Festive Skincare Tips
नहीं सूझ रहा बेटे के लिए बढ़िया सा नाम, तो ये हैं कुछ नए और यूनीक आइडिया
Navratri Food 2024: नवरात्रि में फलाहार के 5 खास आइटम
सभी देखें
नवीनतम
World Tourism Day: विश्व पर्यटन दिवस आज, जानें इतिहास और 2024 की थीम
गुरु नानक देव जी की पुण्यतिथि आज, जानें 5 अनसुनी बातें
पूंजीवाद की अंधी दौड़: क्रूर सफलता, मानसिक स्वास्थ्य और वर्क-लाइफ बैलेंस का संघर्ष
मेनोपॉज में नींद क्यों होती है प्रभावित? जानें इसे सुधारने के उपाय
प्रेग्नेंसी के दौरान मसूड़ों से खून आने से हैं परेशान, जानिए क्या ये है सामान्य
अगला लेख
बाल कविता: दादी मां के घर झूले