वर्तमान में यूक्रेन-रूस और इजराइल-ईरान का युद्ध चल रहा है। दूसरी ओर उत्तर कोरिया-दक्षिण कोरिया में तनाव है, चीन-ताइवान में तनातनी है, भारत-पाकिस्तान में संघर्ष है और इसके अलावा दुनिया में कई मोर्चों पर युद्ध या गृहयुद्ध जारी है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मिडिल ईस्ट का संघर्ष कभी भी तीसरे विश्व युद्ध में बदल सकता है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर इन युद्धों का मूल कारण क्या है?
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने राजनीति में प्रवेश से इनकार किया लेकिन कहा कि भारतीय टीम का कोच बनने से उन्हें ऐतराज नहीं है। जुलाई में 53 साल के होने जा रहे गांगुली 2018-19 और 2022-24 के बीच दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के टीम निदेशक रहे। क्या वह भारतीय टीम का कोच बनना चाहेंगे , यह पूछने पर उन्होंने पीटीआई को दिए पॉडकास्ट इंटरव्यू में कहा ,‘‘मैने इसके बारे में सोचा नहीं क्योंकि मैं अलग अलग भूमिकाओं में रहा हूं।’’
yoga asana for thyroid: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में थायराइड एक आम समस्या बनती जा रही है। यह बीमारी पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज़्यादा देखी जाती है, लेकिन अब युवाओं में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। थायराइड ग्लैंड गर्दन में स्थित एक महत्वपूर्ण एंडोक्राइन ग्रंथि है जो हमारे शरीर की मेटाबॉलिज्म, एनर्जी लेवल, मूड और हार्मोनल संतुलन को नियंत्रित करती है।