kailash parvat bharat se kab alag hua: कैलाश मानसरोवर यात्रा वर्ष 2025 में आज, 30 जून से एक बार फिर आरंभ हो चुकी है, जिसका समापन अगस्त महीने में प्रस्तावित है। उल्लेखनीय है कि यह यात्रा पूरे छह वर्षों के लंबे अंतराल के बाद फिर से शुरू हुई है, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
ENGvsIND कप्तान शुभमन गिल के रिकॉर्ड दोहरे शतक से पहली पारी में 587 रन बनाने के बाद इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 77 रन करके भारत ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को यहां अपना पलड़ा भारी रखा।
गिल ने 387 गेंद में 30 चौकों और तीन छक्कों से 269 रन की पारी खेलने के अलावा रविंद्र जडेजा (89 रन, 137 गेंद, 10 चौके, एक छक्का) के साथ छठे विकेट के लिए 203 और वाशिंगटन सुंदर (42) के साथ सातवें विकेट के लिए 144 रन की साझेदारी की। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी कल 87 रन की पारी खेली थी।
Secular And Socialist Words In Indian Constitution Controversy: हाल ही में RSS नेता दत्तात्रेय होसबाळे के एक बयान ने देश में एक नई बहस छेड़ दी है। यह बहस है भारतीय संविधान से 'धर्मनिरपेक्षता' और 'समाजवाद' जैसे शब्दों को हटाने की संभावना पर। यह मुद्दा केवल राजनीतिक गलियारों तक सीमित नहीं है, बल्कि आम जनता में भी इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ऐसे में यह समझना महत्वपूर्ण है कि क्या ये शब्द संविधान से हटाए जा सकते हैं और इसके लिए संविधान संशोधन के क्या नियम हैं।