सेहत और सौन्दर्य लाभ से भरपूर है 'सहजन का जादुई पेड़'

सहजन के पेड़ को यदि एक जादुई पेड़ कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा। आप भी यह बात मान जाएंगे जब आपको सहजन के इस्तेमाल से होने वाले सेहत और सौन्दर्य लाभ के बारे में मालूम चलेगा। त्वचा की कई समस्याओं का इलाज सहजन से हो सकता है। सहजन के फूलों में ऐसे कई हारमोन्स और प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो त्वचा की सेहत के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।
 
इनमें मौजूद इन यौगिकों को सदियों से त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता है। फूलों के निकले अर्क और तेलों को परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों में खास स्थान दिया गया है।
 
सुरजना : सहजन या सुरजने का समूचा पेड़ ही चिकित्सा के काम आता है। इसे जादू का पेड़ भी कहा जाता है। त्वचा रोग के इलाज में इसका विशेष स्थान है।
 
सहजन के बीज धूप से होने वाले दुष्प्रभावों से रक्षा करते हैं। अक्सर इन्हें पीसकर डे केअर क्रीम में इस्तेमाल किया जाता है। बीजों का दरदरा पेस्ट चेहरे की मृत त्वचा को हटाने के लिए स्क्रब के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है।
 
फेस मॉस्क बनाने के लिए सहजन के बीजों के अलावा कुछ और मसाले भी मिलाना पड़ते हैं।

ALSO READ: रोजाना लिप बाम लगाती हैं, तो जान लीजिए इसके 5 नुकसान

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी