रूस में कोरोना का कहर जारी, 1240 लोगों की मौत, 36 हजार से ज्यादा नए मामले

मंगलवार, 16 नवंबर 2021 (19:28 IST)
मॉस्को। रूस में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 36 हजार 818 नए मामले दर्ज हुए हैं और इसी के साथ कुल मामलों की संख्या 9,145,912 हो गई है। संघीय प्रतिक्रिया केंद्र ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
 
प्रतिक्रिया केंद्र ने बताया कि रूस के 85 प्रांतों से बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 36 हजार 818 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 2,438 मामलों (6.6 फीसदी) में कोरोना के लक्षण नजर आए हैं। सेंट पीटर्सबर्ग से 3,131, मॉस्को से 2,606 और मॉस्को प्रांत से 2,043 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
 
प्रतिक्रिया केंद्र ने इस दौरान कोरोना की चपेट में आकर 1,240 लोगों की मौत होने की जानकारी दी, जिन्हें शामिल करते हुए देश में मरने वालों की कुल संख्या 2,57,837 हो गई है।
 
पिछले 24 घंटों में देश भर के अस्पतालों से कोरोना के 34,161 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं और इसी के साथ कुल 78,46,448 मरीज कोविड से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी