जर्मनी में छूरे के हमले में 4 घायल, आतंकवादी पृष्ठभूमि का साक्ष्य नहीं

शुक्रवार, 20 नवंबर 2020 (10:14 IST)
बर्लिन। जर्मनी के ओबेरहॉसेन में एक हमलावर ने 4 लोगों को छूरा मारकर घायल कर दिया है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति ने लोगों पर छूरे से हमला कर दिया जिससे 4 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई गई है।
ALSO READ: इराक में अमेरिकी दूतावास के पास रॉकेट हमला
पुलिस प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि घटना के पीछे आतंकवादी पृष्ठभूमि होने के कोई साक्ष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि हमले के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चला है, लेकिन पारिवारिक विवाद इसकी वजह हो सकती है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी