वॉशिंगटन। अमेरिका के सांसद भी अब खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू के साथ आ गए हैं। न्यूयॉर्क में एक सिख अलगाववादी नेता पन्नू की हत्या की साजिश रचने में एक भारतीय अधिकारी के शामिल होने के आरोपों के बाद, अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने भारत की आलोचना की है।
डेमोक्रेटिक सांसद ने टिम काइन ने कार्यक्रम में कहा कि हम अक्सर कहते हैं कि हम दुनिया के सबसे पुराने लोकतांत्रिक देश हैं और भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। लेकिन, यह एक सम्मानित लोकतंत्र का व्यवहार नहीं है।