स्वीडन में मंगलवार को स्कूल में हुई गोलीबारी में लगभग 10 लोगों की मौत हो गई। स्वीडिश पुलिस ने यह जानकारी दी। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बंदूकधारी मृतकों में शामिल है या नहीं। माना जा रहा है कि वह अस्पताल में भर्ती लोगों में से एक है। पुलिस को अभी यह पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी में कितने लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों द्वारा की गई एक प्रेस कॉन्फेंस से और कुछ ठोस जानकारियां सामने आयीं जिनके तहत ऑरेब्रो के बाहरी क्षेत्र में गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर पुलिस और चिकित्सा अधिकारी नजर आए। ऑरेब्रो स्टॉकहोम से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर है।
पुलिस ने केवल इतना कहा कि बंदूकधारी मंगलवार की गोलीबारी के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों में से एक था। कैंपस रिसबर्गस्का नामक इस विद्यालय में 20 साल से अधिक उम्र के लोग पढ़ते हैं। स्वीडिश मीडिया के अनुसार, प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने कहा कि यह "पूरे स्वीडन के लिए बहुत दुखद दिन है। भाषा