आईएस के खिलाफ युद्ध खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने वापस मंगाए लड़ाकू विमान

शुक्रवार, 22 दिसंबर 2017 (10:32 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने पश्चिम एशिया में अमेरिका के नेतृत्व में इराक और सीरिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ युद्ध को खत्म करने की घोषणा करते हुए अपने 6 लड़ाकू विमान वापस बुला लिए हैं।
 
ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिसे पेने ने कहा कि इराक के इस्लामिक स्टेट को हराने की घोषणा करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। पेने ने बताया कि इराक और अन्य सहयोगी सदस्यों से चर्चा करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने पश्चिम एशिया से अपने 6 लड़ाकू विमान स्वदेश वापस मंगा लिए हैं।
 
इस्लामिक स्टेट के खिलाफ वर्ष 2014 से जारी युद्ध में अमेरिका के नेतृत्व वाले संगठन में ऑस्ट्रेलिया मध्य एशिया में सक्रिय है। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी