बलूच नेता का बड़ा आरोप, दुष्कर्मी और हत्यारी है पाकिस्तानी सेना

Webdunia
मंगलवार, 17 सितम्बर 2019 (13:05 IST)
बलूच नेता मेहरान मारी ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान की सेना बलात्कार करने और गोली चलाने के लिए कुख्यात है। पाक सेना बलूचिस्तान में यही सब कुछ कर रही है।
 
ALSO READ: नफरत से भरे पाकिस्तानी युवक ने भारतीय बुजुर्ग महिला से की बदसलूकी, वीडियो वायरल
 
बलूच नेता ने कहा कि एक महीने के अंतराल में मर्दान की एक महिला और एक गायिका के साथ पाकिस्तानी सेना ने बलात्कार किया। इसके लिए उसे जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनरल बाजवा हों या परवेज मुशर्रफ, सभी ने मानवता के खिलाफ अपराध किए हैं।
 
ALSO READ: इमरान खान ने माना, भारत से हुआ युद्ध तो हारेगा पाकिस्तान
 
मेहरान ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने जिस तरह से बांग्लादेश में ऑपरेशन सर्चलाइट चलाया था, उसी तरह की नीतियों का पाक सेना अब बलूचिस्तान में भी सहारा ले रही है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख