चीन में रासायनिक संयंत्र में विस्फोट, 19 की मौत, 12 घायल

शुक्रवार, 13 जुलाई 2018 (10:10 IST)
शंघाई। चीन के दक्षिणी प्रांत सिचुआन में गुरुवार को एक रासायनिक कारखाना में विस्फोट के कारण 19 लोगों की मौत हो गई तथा 12 अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय सरकार ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी।


अधिकारियों ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंग्दू से काफी दूर स्थित एक औद्योगिक क्षेत्र के यिबिन हेंग्डा टेक्नोलॉजी में हुए विस्फोट की वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 
चीन की स्थानीय मीडिया की वीडियो में फैक्टरी से धुएं का गुबार निकलते दिखाई दे रहा है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी