ताइवान में चीन की घुसपैठ, फाइटर एयरक्राफ्ट्‍स ने किया सीमा का उल्लंघन

सोमवार, 26 जुलाई 2021 (12:58 IST)
चीन अपनी विस्तारवादी नीति से बाज नहीं आ रहा है। उसके इस हरकत से पड़ोसी देश परेशान हैं। चीन की अपने पड़ोसी देशों पर अधिकार जमाने की नाकाम कोशिश जारी है। चीन ने एक महीने में 12 बार यह हरकत की है।   
 
चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयरफोर्स (PLAAF) के फाइटर एयरक्राफ्ट्स ने एक बार फिर ताइवान की सीमा का उल्लंघन किया है।

ताइवान न्यूज के अनुसार चीन के लड़ाकू विमान इस महीने 6 बार ताइवान की सीमा में घुस चुके हैं। चीन की एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने 2, 3, 4, 7 और 8 जुलाई को ताइवान की सीमा में घुसपैठ की।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी