ट्रंप ने कहा कि इसे जल्दी से रोकने का एक तरीका यह है कि ओपीईसी इतना पैसा कमाना बंद कर दे और तेल की कीमत कम कर दे। अगर आप इसे ऊंचा रखते हैं तो युद्ध इतनी आसानी से खत्म नहीं होने वाला। इसलिए, ओपीईसी को आगे आकर तेल की कीमत कम करनी चाहिए और युद्ध तुरंत रुक जाएगा।
क्या है ओपेक : पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन ओपेक में 14 प्रमुख तेल उत्पादक देश शामिल है। यह एक साथ दुनिया के कच्चे तेल का लगभग 40 प्रतिशत उत्पादन करता है। ओपेक तेल निर्यात अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार किए जाने वाले कुल पेट्रोलियम का लगभग 60 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करता है। इसकी स्थापना साल 1960 में सऊदी अरब, वेनेजुएला, इराक, ईरान, और कुवैत ने की थी। इसका मुख्यालय ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में है।