अमेरिका के हवाई में भूकंप के झटके, सुनामी का खतरा नहीं

शुक्रवार, 4 मई 2018 (09:33 IST)
होनोलूलू। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे की एक रिपोर्ट के अनुसार हवाई के बिग आईलैंड में 5.0 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। 
 
भूकंप का केंद्र किलाउआ के दक्षिण तट पर 6.9 किलोमीटर की गहराई पर था। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप से सूनामी आने का कोई खतरा नहीं है। 
 
सोमवार को पू ओ क्रेटर के ढहने के बाद से ही लगातार यहां भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी