पूर्व कैथोलिक पोप बेनेडिक्ट का निधन

शनिवार, 31 दिसंबर 2022 (15:57 IST)
पूर्व कैथोलिक पोप बेनेडिक्ट का शनिवार को वेटिकन सिटी के मैटर एक्लेसिया मठ में निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे।
 
वेटिकन चर्च के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि हमें दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि पूर्व पोप बेनेडिक्ट 16वें का आज सुबह 9:34 बजे निधन हो गया।
 
पोप बेनेडिक्ट ने फरवरी 2013 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। पोप का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनकी अंगूठी रिंग ऑफ द फिशनमैन को नष्ट कर दिया गया है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी