Pakistan : बलूचिस्तान में 5 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों पर किया था हमला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 19 अप्रैल 2025 (23:51 IST)
5 terrorists killed in Balochistan : पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के डुकी जिले में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने एक प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन के 5 आतंकवादियों को शनिवार को मार गिराया।क्षेत्र में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला किया था। संयुक्त अभियान के दौरान इस बात की पुष्टि हुई की कि पांचों लोग एक प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन से जुड़े थे। ये लोग हाल ही में कोयला खदानों और श्रमिकों पर हुए हमलों में शामिल थे।
 
क्षेत्र में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला किया था, जिसके बाद 5 आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया। आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने एक बयान में बताया कि डुकी के धाबर पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त अभियान के दौरान इस बात की पुष्टि हुई की कि पांचों लोग एक प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन से जुड़े थे।
ALSO READ: बलूचिस्तान में पाकिस्‍तानी सेना के काफिले पर हमला, BLA ने किया 90 सैनिक मारने का दावा
इसमें कहा गया कि ये लोग हाल ही में कोयला खदानों और श्रमिकों पर हुए हमलों में शामिल थे। सीटीडी ने सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के उस बयान के कुछ दिनों बाद यह कार्रवाई की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान की प्रगति के रास्ते में आने वाले सभी तत्वों को हटा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा था कि आतंकवाद को कुचलने के लिए राज्य दृढ़ संकल्पित है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख