जेलेंस्की ने यह बात पेरिस में एक इंटरव्यू के दौरान कही है। इस समय जेलेंस्की फ्रांस की यात्रा पर हैं। उल्लेखनीय है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को खत्म करने के वैश्विक स्तर पर लगातार प्रयास जारी हैं। इस बीच, गुरुवार को यूरोपीयन यूनियन के देशों ने एक मीटिंग बुलाई है। इसमें रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम पर भी चर्चा हो सकती है।
क्या जेलेंस्की के दावे की वजह : जेलेंस्की ने यह बात मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कही है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पुतिन का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। पश्चिमी मीडिया की रिपोर्ट्स में पुतिन की एक तस्वीर भी जारी की गई है। इस तस्वीर में पुतिन सामान्य नजर नहीं आ रहे हैं। इसी तस्वीर के चलते पुतिन सेहत को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जेलेंस्की ने कहा है कि यह सच है कि पुतिन की जल्द ही मौत हो जाएगी। रूसी नेता पुतिन के लगातार खांसने और उनके हाथ-पैरों में झटके के वीडियो सामने आने के बाद इन अफवाहों को बल मिला है।
इस बीच, बुधवार को जेलेंस्की ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान जेलेंस्की ने दावा किया कि पुतिन यूरोप को टारगेट करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने अंदर ही अंदर अभियान छेड़ रखा है। उन्होंने कहा कि हम तो शांति चाहते हैं, लेकिन रूस हमारे ऊपर हमला कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिका के दबाव में रूस युद्ध विराम के लिए मान जाएगा। हालांकि जेलेंस्की ने पुतिन को लेकर जो टिप्पणी की है, उससे युद्ध विराम पर भी असर पड़ सकता है।