मीडिया रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि जापान में 7.1 तीव्रता का यह भूकंप बुधवार को रात 8.06 बजे आया था। यह टोक्यो से 297 किमी दूर था। समाचार एजेंसी एएफपी ने टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के हवाले से बताया है कि जापान में आए इस भूकंप के कारण देश के करीब 20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है। भूकंप के यह झटके बेहद तेज थे। जिनके बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था।