चीन के सुखोई-35 विमान को ताइवान ने मार गिराया!

शुक्रवार, 4 सितम्बर 2020 (13:53 IST)
ताइपे। चीन के साथ तनाव के बीच ताइवान के एक चीनी लड़ाकू विमान के मार गिराने की खबरें आ रही हैं। हालांकि चीन और ताइवान की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। खबरों के अनुसार ताइवान ने अपने एयर स्‍पेस में घुस आए चीनी सुखोई-35 विमान को मार गिराया है।

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरस हुआ है। खबरों के अनुसार इस हमले में ताइवान ने अमेरिकी पेट्रियाट मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम का इस्‍तेमाल किया है।
 

BIG BREAKING

Taiwan ADS shot down China's fighter jets.

Pilot seriously injured after his plane crashes following an air incursion on Taiwanese airspace. pic.twitter.com/f8cAbseNvW

— Tendulkar Nil (@TendulkarNil) September 4, 2020
खबरों के मुताबिक ताइवान ने चीनी विमान को कई बार चेतावनी दी लेकिन उसके बाद चीनी विमान ताइवान के एयरस्‍पेस में बना रहा। इसके बाद ताइवान ने उसे मार गिराया।

बताया जा रहा है कि इसमें विमान का पायलट घायल हो गया है। चीन के किसी भी प्रकार के आक्रामक रवैए से निपटने के लिए ताइवान की नेवी और एयरफोर्स अलर्ट पर है। राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने ताइवान के सैन्य ताकत में बढ़ोतरी करने के लिए रिजर्व सैन्य बलों को और मजबूत करने के लिए कई ऐलान किए हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी