मिलिए दुनिया की सबसे लंबी महिला से, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्‍स में दर्ज है नाम

बुधवार, 13 अक्टूबर 2021 (20:58 IST)
तुर्की की रुमेसा गेलगी दुनिया की सबसे लंबी महिला हैं। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड्‍स में दर्ज हुआ है। रुमेसा गेलगी की कुल लंबाई 7 फुट 0.7 इंच (215.16 सेमी) की है।

लंबाई मापने के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने रुमेसा गेलगी को जीवित सबसे लंबी महिला का खिताब दे दिया। दुनिया का सबसे लंबे पुरुष का रिकॉर्ड भी तुर्की के सुल्तान कोसेन के नाम दर्ज है। उनकी लंबाई 2018 में 8 फुट 2.8 इंच (251 सेमी) मापी गई थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी