राजकुमारी यूजिनी ने जैक ब्रूक्सबैंक से भव्य समारोह में की शादी, देखें फोटो

शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 (13:29 IST)
ब्रिटेन की राजकुमारी यूजिनी ने तकीला एक्‍जीक्‍यूटिव जैक ब्रूक्‍सबैंक से शुक्रवार को विंडसर कैसल में भव्‍य समारोह में शादी कर ली। इस शादी में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं।

यूजिनी क्‍वीन एजिलाबेथ द्वितीय की पड़पोती है और ब्रिटिश सिंहासन की नौवीं दावेदार हैं। वे प्रिंस एंड्रयू और सारा फर्ग्‍युसन की बेटी हैं। यूजिनी के माता-पिता का तलाक हो चुका है।
 
क्‍वीन और उनके पति प्रिंस फिलिप, प्रिंस चार्ल्‍स, प्रिंस विलियम व उनकी पत्‍नी केट और प्रिंस हैरी पत्‍नी मेगन के साथ शामिल हुए।
माना जा रहा था कि 97 साल के प्रिंस फिलिप शायद ही इस शादी में शामिल हों, क्‍योंकि उनकी सेहत ठीक नहीं थी। हालांकि प्रिंस चार्ल्‍स की पत्‍नी कैमिला शादी में शामिल नहीं हुईं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी