नरम पड़ा चीन, विएतनामी मछुआरे रिहा

शनिवार, 21 अप्रैल 2012 (11:25 IST)
FILE
चीन ने विएतनाम के उन 24 मछुआरों को रिहा कर दिया है, जिन्हें पिछले महीने दक्षिण चीन सागर में जिशा द्वीप समूह के नजदीक हिरासत में लिया गया था। चीन के इस कदम पर हनोई ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था।

गत चार मार्च को चीन के गश्ती जहाज पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जिशा द्वीप समूह में विएतनाम के मछुआरों को हिरासत में ले लिया था। इस द्वीप समूह पर दोनों देश अपना दावा करते हैं।

दक्षिण चीन सागर मत्स्य ब्यूरो ने घोषणा की कि लिखित में दी गई इस गारंटी के बाद मछुआरों को छोड़ा गया कि वे चीन के समुद्री अधिकारों का उल्लंघन नहीं करेंगे। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें