यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक, मुंबई के खिलाफ राजस्थान 200 पार

Webdunia
रविवार, 30 अप्रैल 2023 (21:32 IST)
बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 का तीसरा शतक जड़ते हुए मुंबई इंडियन्स को 200 रनों से ज्यादा का लक्ष्य दिया। शुरुआत से लेकर अंतिम ओवर तक टिके रहे यशस्वी जायसवाल ने लगातार आक्रामक रुख अपनाया। 53 गेंदो में अपना शतक बनाने वाले यशस्वी जायसवाल ने 62 गेंदो में 124 रन बनाए।एक छोर पर विकेटों के पतझड़ के बीच यशस्वी जायसवाल (124) की यादगार शतकीय पारी की बदौलत राजस्थान रायल्स ने रविवार को मुबंई इंडियंस के खिलाफ सात विकेट पर 212 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर लिया।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख