14 करोड़ रुपए में डैरिल मिचेल को चेन्नई ने IPL नीलामी में खरीदा

Webdunia
मंगलवार, 19 दिसंबर 2023 (15:31 IST)
न्यूजीलैंड के स्पिन ऑलराउंडर डैरिल मिचेल को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ की भारी रकम में अपने पाले में कर लिया। डैरिल मिचेल ने  भारत के खिलाफ हाल में हुए विश्वकप में लीग और सेमीफाइनल में शतक जड़े थे। फाइनल से पहले भारत के खिलाफ शतक जड़ने वाले वह एकमात्र बल्लेबाज थे। साल 2021 में भी भारत के खिलाफ टी-20 विश्वकप 2021 में उन्होंने तूफानी पारी खेली थी।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख