MS Dhoni के आने से ऐसा मचा शोर जिससे सुनाई देना बंद हो जाए (Video)

WD Sports Desk
शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024 (23:20 IST)
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में जब-जब क्रीज पर उतरते हैं तब तक क्रिकेट फैंस ऐसा शोर मचाते हैं जो किसी ने सुन ना हो। आज लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ जब महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर उतरे तो करीब 95 डेसिबल का शोर लखनऊ की जनता ने मचाया।

महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो उन्होंने 9 गेंद पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 29 रन बनाएं। इस सत्र में अब तक वह 34 गेंद में 87 रन बना चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह अभी तक एक भी बार किसी भी गेंदबाज के खिलाफ आउट नहीं हुए हैं। यही कारण है कि अब तक महेंद्र सिंह धोनी का इस टूर्नामेंट में कोई औसत नहीं निकल पाया है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख